दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 27 फरवरी 2021 का राशिफल लेकर आए हैं।

मेष राशि: आपके लिए आज का दिन थोड़ा संभल कर चलने वाला होगा क्योंकि आपके खर्चे काफी बड़े हुए होंगे। आपकी इनकम भी बढ़ेगी जिससे आप बैलेंस रख पाएंगे। धार्मिक कामों में खूब मन लगेगा और किसी तीर्थ स्थान पर जा सकते हैं। आज आपके ऑफिस में आप खूब मेहनत करेंगे और अपने बॉस की प्रशंसा पाएंगे। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में भी रोमांस और प्रेम के अवसर आएंगे।

वृषभ राशि: आज विशेष उन्नतिकारक दिन है। कोई भी रूका हुआ कार्य जो आपका नहीं बन पा रहा हो। आज क्रियान्वित करें, सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। व्यापार में आज तेजी रहेगी, लाभ बढ़ेगा। आज आरंभ किया गया काम सफल होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज शांति और आराम ढूंढेंगें। इसके लिए आपको अपने अंदर शक्ति की भावना लानी होगी ताकि आपको आत्मबल मिल सके। ऐसा करना आपको दिमागी रूप से शांत रहने में मदद करेगा जिससे आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। व्यवसायियों को धन लाभ होगा, नौकरी पेशे वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी।

कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों को अपने भाग्य के कारण अचानक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी मामूली समस्या आपको परेशान कर सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त प्रयास करेंगे। आप अचानक किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। आप किसी धार्मिक समारोह में भाग ले सकते हैं। छात्र इसे इच्छा पूर्ति का दिन मानेंगे।

सिंह राशि: आज आपको किसी बहुत पुराने उलझे हुए मसले को सुलझाने के लिए कोई नई राह मिल सकती है। आपके लिए ये अवसर अंधेरे में रोशनी की किरण की तरह होगा। आपको इससे काफी राहत मिल सकती है। आप दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन सकते हैं। अगर आप एक टीम लीडर है तो आज आपको अपनी नेतृत्व क्षमता का पूरा उपयोग करना होगा। आपको ये समझना होगा कि कई बार बेहतर परिणाम के लिए तल्खी भी दिखानी होती है।

कन्या राशि: खाते-पीते वक़्त सावधान रहें। लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है।आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले।ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। ज़िन्दगी बहुत ख़ूबसूरत नज़र आएगी, क्योंकि आपके जीवनसाथी ने आपके लिए कुछ ख़ास योजना बनाई है। परिवार जीवन का अभिन्न अंग होता है। आज अपने परिवार के साथ आप घूमने का आनंद ले सकते हैं।

तुला राशि: आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। आज आप मानसिक तनाव में रहेंगे और आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। इसकी वजह से आपका काफी धन खर्च होगा जिससे आप एक दबाव महसूस करेंगे। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बन सकती है। परिवार से दूर ही रहेंगे क्योंकि कामों में व्यस्तता अधिक होगी। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलने का है क्योंकि एक दूसरे से टकराव हो सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि: आज ग्रहों की महादशा के कारण जोड़ों में दर्द रह सकता है। इसके अलावा अधिक तनाव लेना भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसके कारण आपको तेज सिरदर्द हो सकता है। इसलिए कोशिश करें योग या एक्सरसाइज करने की। यह आपको आराम देगा। व्यपार में वित्तीय लाभ की संभावना है। शेयर बाजार में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक आय में प्रगति होगी।

धनु राशिफल: घरेलू मसलों पर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को आज का दिन खास साबित नहीं होगा। नींद कम लेने के कारण मानसिक बेचैनी का महसूस कर सकते हैं। निजी व्यापार में नुकसान की संभवना है। अजनबियों से मेल-जोल और आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। ऑफिस में अधिकारियों के साथ आपका वाद-विवाद न हो, ध्यान रखें।

मकर राशि: मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलने की संभावना है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ एक बैठक आपको अपने पेशेवर प्रोफ़ाइल में लाभान्वित करेगी। उन गतिविधियों से दूर रहें जो आपकी छवि को धूमिल कर सकती हैं। एक स्वास्थ्य समस्या सतह की संभावना है। आपका पारिवारिक और संयुग्मित जीवन सामान्य रहेगा। छात्रों को लाभ होने की संभावना है।

कुंभ राशि: आज आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। आपको अपनी आयु या पद से बड़े लोगों से काफी सराहना और प्रोत्साहन मिल सकता है। काम को लेकर आप गंभीर रहेंगे। सफलता भी मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। खासतौर पर इस बात का ध्यान रखें कि आप नींद पूरी लें। कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं लेकिन अगर आप ठंडे दिमाग से उनका सामना करेंगे तो सफलता मिल सकती है।

मीन राशि: मीन राशि के लोगों को अपनी नियमित गतिविधियों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपका सुखद व्यवहार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया प्लान कर सकते हैं। पहले किए गए निवेश के परिणाम मिल सकते हैं। आपके जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में गहराई आएगी। आपके बच्चे का समर्थन फायदेमंद साबित होगा।


Related News