शादियों का सीजन चल रहा है और इस दौरान हमारे मन में सबसे ज्यादा यही सवाल उठता है कि किस तरह के कपड़े, जूलरी और मेकअप को चुना जाए। ब्राइडल के साथ साथ परिवार की अन्य महिलाओ के लिए भी ये एक सोचने वाला मुद्दा है। इसी के अलावा खूबसूरत लुक के लिए ये भी एक बड़ा सवाल आता है कि किस मेहंदी डिजाइन को चुना जाए।

आज हम आपके लिए खूबसूरत डायमंड मेहंदी डिजाइंस लेकर आए हैं जिन्हे आप इस शादी सीजन में चुन सकती हैं। नजर डालिए इन मेहंदी डिजाइंस पर।

ये डायमंड मेहंदी डिजाइन हाथों को खूबसूरत लुक तो देते ही हैं लेकिन ये बनाने में भी बेहद आसान होते हैं। यह मेहँदी डिज़ाइन एशिया का है और डायमंड मेहंदी डिजाइन उन दुर्लभ डिजाइनों में से एक है जिन्हें सहजता से बनाया जा सकता है।

ऐड-ऑन के लिए मेहँदी के रंग-रूप को सुशोभित करने के लिए बहुत सारे स्कोप हैं। आप ममेहंदी को आगे बढ़ाने के लिए बहुत सारे आईडियाज को आजमा सकते हैं और शानदार लुक पा सकते हैं।

दुल्हन के साथ साथ परिवार की अन्य महिलाऐं भी आसानी से इस डिजाइन को चुन सकती हैं और ये हाथों पर बेहद आकर्षक नजर आता है।

आप ऐड ऑन करने के लिए फ्लावर डिजाइन को चुन सकते हैं और मेहंदी को आगे बढ़ा कर एक अच्छा लुक पा सकते हैं।

इसके अलावा आप डायग्नल डिजाइन को चुन सकते हैं। ऐड ऑन करते हुए अपने मनपसंद का डिजाइन बनाइए और मेहंदी को पूरा कीजिए।

डायमंड डिजाइन के चारों ओर फूल से बना ये डिजाइन बेहद ही आकर्षक नजर आ रहा है। आप चाहें तो इन्हे भी चुन सकती है।

Related News