घर का सबसे पवित्र जगह पूजा घर के बाद रसोई ही मानी जाती है। इसलिए रसोई को हमेशा सफा रखे। बहुत बार ऐसा होता है, कि रसोई में रखे बर्तन को हम बिन धोए प्रयोग में लेते है, जो वास्तु दोष का कारण बनते हैं। खास कर तवा अगर रसोई में सही तरीके से प्रयोग न हो तो उससे घर में कंगाली बना रहता है। आपको जान कर आश्चर्य होगा कि, जिन घरों में तवे को बिना धोए रोटियां बनाईं जाती हैं, वहां बरकत नहीं होती हैं।

तवा को राहू का प्रतीक माना गया है, और राहु अगर कुपित हो तो घर में समस्या होने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए घर में रखा तवा आपकी किस्मत बना और बिगाड़ सकता है।

याद रखे रोटी बनाने से पहले हर दिन तवा को अच्छी तरह से साफ कर ले। तवा नींबू और नमक मिला कर साफ करें। तवा जितना चमकेगा आपकी किस्मत भी उतनी ही चमकेगी।

रात में खाना बनाने के बाद बर्तनों को जूठा नहीं छोड़ना चाहिए। खासकर तवा हमेशा धोकर सुखा कर ही रखें। रातभर जूठे बर्तन को रसोई में रखने से घर में सुख शांति भंग होते है।

Related News