हिन्दू धर्म में श्रीमद्भागवत गीता को जीवन का सार बताया गया है। और अगर कोई व्यक्ति गीता के ज्ञान को अपने जीवन में उतार ले तो वो किसी भी परिस्थिति का सामना बहुत आसनी से कर सकता है। कहते हैं गीता के पूर्ण ज्ञान को अपनाने से आपके जीवन की हर परेशानी दूर हो जाएगी।

सबसे पहले इंसान का सबसे बड़ा शत्रु होता है उसका स्वयं का क्रोध होता है और अगर व्यक्ति अपने क्रोध पर नियंत्रण करना सीख ले तो वह बहुत सी परेशानियों से बच सकता है।

दूसरा किसी भी बात को लेकर ​संदेह मत करो, जो लोग संदेह या शक करते हैं वे कभी प्रसन्न नहीं रह पाते हैं। इसलिए व्यक्ति को अपने मन में संदेह नहीं रखना चाहिए।

तीसरा इंसान के दुख का सबसे बड़ा कारण होता है कार्य को करने से पहले उसके परिणाम के बारे में सोचना और यही परिणाम व्यक्ति को कुछ भी करने से रोकता है। इसलिए लगाकर कर्म करो ईश्वर उसका फल अवश्य देगा।

Related News