मेष: आज का दिन इन राशि वाले के लिए बहुत ही खास रहेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। बहुप्रतिक्षित कार्य के पूर्ण होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।


वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। कुछ नए संबंध बनेंगे।

मिथुन: आज आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, इस समय शांत और सकारात्मक रहना आपके लिए महत्वपूर्ण है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी पर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क: आज आपका मन चिंताग्रस्त रहेगा जिससे असमंजस की स्थिति बनेगी ,उच्च अधिकारी, घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। मधुर संबंध बनेंगे।

सिंह: आज किसी जरूरी काम को पूरा करने में आपका कोई पुराना दोस्त अचानक से काम आयेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: दोस्त के साथ बहार जाने का मौका मिल सकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। संयम रखें।

तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

वृश्चिक: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। संयम बरतें।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन में भी तनाव की स्थिति आ सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। धैर्य से काम लें। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

Related News