लाइफस्टाइल डेस्क। खरबूजा एक बेहद रसीला फल माना जाता है जो गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाता है। यह कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आमतौर पर खरबूजे को खाने के लिए आपको ₹50 से ₹200 खर्च करने पड़ते हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे खरबूजे के बारे में बताने जा रहे है, जिसके एक जोड़े के लिए आपको लाखों रुपए का खर्चा करना पड़ सकता है। जी हां दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दे की जापान के यूबारी इलाके में उगाए जाने वाले यूबारी खरबूजे अपनी उच्च गुणवत्ता और मीठे स्वाद के लिए लोकप्रिय हैं, जिसके कारण एक नीलामी में इस खरबूजे की 1 जोड़ी की 27 लाख येन यानी कि करीब 18 लाख रुपए की बोली लगाई गई थी।

Related News