समुद्रशास्त्र में शरीर के अलग अलग हिस्सों पर मौजूद तिलों का वर्णन किया गया है। इन तिलों का अपना अलग अलग महत्व होता है। आज हम आपको हथेली पर मौजूद तिल के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इन तिलों का हाथ पर होने का क्या मतलब होता है।

अगर किसी भी व्यक्ति के गुरु पर्वत पर कोई तिल मौजूद है यह आर्थिक स्तिथि को दर्शाती है। ऐसे लोग हमेशा अमीर रहते हैं और पैसों से जुड़ी कोई समस्या कभी नहीं झेलनी पड़ती है।

शनि पर्वत पर कोई तिल मौजूद हो तो ऐसे व्यक्ति काफी धनी बनते हैं। पैसे के साथ साथ इन्हे सुख समृद्धि भी मिलती है। ये लोग काफी लकी माने जाते हैं।

समुद्रशास्त्र के अनुसार सूर्य पर्वत पर तिल यदि हो तो ये अशुभ माना जाता है। जिनके हाथ में इस जगह तिल होता है उन्हें हमेशा दूसरों से अपमान का सामना करना पड़ता है।

मंगल पर्वत पर तिल होने से व्यक्ति के जीवन में दुर्घटना होने के संकेत रहते हैं। मंगल पर्वत पर तिल होने से मनुष्य को सम्पत्ति का नुकसान ज्यादा हो जाता है।

Related News