दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 17 अक्टूबर 2020 का राशिफल लेकर आए हैं।

मेष- अपने जीवनसाथी के मामले में ग़ैर-ज़रूरी टांग अड़ाने से बचें। अपने काम-से-काम रखना बेहतर रहेगा। मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज़ अपने वरिष्ठ को न दें। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है।

वृषभ- प्रिय वस्तु की प्राप्ति होगी और धन का लाभ होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। कुछ समय से रुके हुआ कार्य आज गति पकड़ सकते हैं। हालांकि दौड़भाग के बीच कुछ थकान महसूस कर सकते हैं। पढ़ाई पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों को समय देने की कोशिश करें।

मिथुन-आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कारोबार में आपको उम्मीद से अधिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई नया अनुभव मिल सकता है। आप किसी नई जगह की यात्रा कर सकते हैं। आप अपना सामाजिक दायरा बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपके धन में वृद्धि होगी।

कर्क- आज का दिन सही सलाहों पर ध्यान देने और दोस्तों की बात सुनने की जरूरत है। आपको मित्रों से कुछ अच्छी सूचना भी मिल सकती है। दिन सुखद और आश्चर्य भरी बातों के साथ गुजरने के संकेत हैं। आपको नेगेटिविटी से बचने की कोशिश करनी चाहिए। मंदिर में इत्र दान करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

सिंह- आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपकी योग्‍य समझकर कुछ अहम जिम्‍मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें।

कन्या- आपको फिजुल और आत्मग्लानि की भावनाओं से बचना होगा। एक खरीदारी की होड़ आपकी बढ़ावा देती है क्योंकि आप आज खरीदारी में समय गुजारना चाहेंगे। अपने घर और कार्यालय के लिए चीजें खरीद सकते हैं। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है, आप को संतान सुख मिलने की संभावना है विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है।

तुला- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी काम में आपको ज्यादा समय लग सकता है। कोई कठिन काम आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा। समय पर खाने-पीने से आगे भी आपकी सेहत ठीक रहेगी। ब्राह्मण को कुछ दान करें, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

वृश्चिक- आज वैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अच्छा समय नहीं है जो आपके रहने की स्थिति या जीवन की परिस्थितियों को प्रभावित करे। आज का दिन कुछ मामलों में बच कर चलने का है। अत्यधिक खर्च से बचें। मित्रों पर भी आंखें मूंदकर भरोसा न करें। अपने मन की बात सुनकर अनुसरण करें। वाहन धीमी गति से चलाएं।

धनु- आज आप गुस्से पर नियंत्रण रखें संपादन एवं संपादन कार्य से आपको लाभ मिलेगा, देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य से सावधानी बरतें, अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है, जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य साथ देगा। किसी खूबसूरत जगह जाकर एंजॉय करेंगे। पढ़ाई में दूसरों पर भरोसा करने से बचें। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

मकर- मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। पुरखों की जायदाद की ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी ला सकती है। रोमांटिक मुलाकात बहुत रोमांचक रहेगी, लेकिन ज़्यादा देर के लिए नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

कुंभ- कार्यक्षेत्र पर काम के मुताबिक पैसा नहीं मिल पाएगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं।अपने पसंद के इंस्टीट्यूट में दाखिला मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन है। नए व्यापार के अवसर मिलेंगे विद्यार्थियों खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है, खिलाड़ियों को खेल जगत से लाभ मिलेगा।

मीन- घऱ में खुशी का वातावरण बना रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जा सकते हैं। आज थकान और ऊबा देने वाला दिन रहेगा। आप एक ही काम को करते हुए खुद को थोड़ा परेशान सा महसूस करेंगे। संभव है आप आज किसी छुट्टी का प्लान भी बनाएं। अपने आप को समय दें।

Related News