हर मानव शरीर पर कही ना कही तिल होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि शरीर पर उपस्थित इन तिलों का ज्योतिषीय रूप से बड़ा महत्व माना जाता हैं। शास्त्रों के अनुसार शरीर के विभिन्न अंगों पर स्थित तिल आपका भविष्य बताता है, विभिन्न जगह की तिल विभिन्न अर्थ को प्रकट करता हैं जो कि व्यक्ति के भविष्य से जुड़ा होता हैं। आज हम आपके लिए विभिन्न अंगों पर स्थित उन तिलों के संकेतों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

अनामिका अंगुली: अनामिका अंगुली के पहले भाग में तिल होने से व्यक्ति अपने ही कर्मों की वजह से अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को समाप्त करने वाला है। ऐसे व्यक्ति अत्याधिक क्रोधी स्वभाव के होते हैं।

छोटी उंगली पर : छोटी उंगली पर तिल होने का मतलब है पैसों में बरकत होना। वे लोग जिनकी छोटी उंगली पर तिल होता है, उनके पास धन दौलत की कोई कमी नहीं होती।

मध्यमा उंगली: मध्यमा उंगली पर तिल का होना शुभता का संकेत है। लेकिन मध्यमा के नीचे शनि पर्वत पर तिल हो तो यह अशुभता का संचार करता है।

अंगूठे पर पर तिल : वे लोग जिनके हाथ के अंगूठे पर तिल का निशान होता है, वे बातूनी होने के साथ-साथ मेहनती भी होते हैं। अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत पर तिल हो तो व्यक्ति के बहुत सारे लव अफेयर्स हो सकते हैं।

तर्जनी उंगली पर : वे लोग जिनकी तर्जनी उंगली पर तिल होता है, उनकी अक्सर लोगों से अनबन हो जाया करती है। इसी कारण उनके जल्द दोस्त नहीं बन पाते,लेकिन ऐसे लोगो के पास पैसा बहुत होता है।

Related News