मनुष्य के जीवन में रंगों का एक अलग ही महत्व है। शरीर और मन को स्वस्थ्य रखने के लिए रंगों का सही संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। रंग हमारे विचारों को प्रभावित करता हैं। वैसे आज हम बात करेंगे गुरुवार की, क्या आप जानते है इस दिन पीला रंग के कपड़े क्यों पहनते है। बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु और साईं बाबा की अराधना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि दोनों ही देवताओं को पीला रंग पसंद है। इसलिए लोग भगवान को प्रसन्न करने पीला रंग पहनते है।

ज्योतिष में बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। इसे गुरु भी कहा जाता है। क्योंकि यह ग्रह आकार में सभी ग्रहों से बड़ा है। इसलिए बृहस्पतिवार को गुरु की पूजा और पीले रंग का खास महत्व है। पीले रंग को हिन्दू धर्म में शुभ माना जाता है।

भगवान विष्णु को भी पीला रंग पसंद है जिससे की अगर आप बृहस्पतिवार को पीला वस्त्र पहनकर निकलते है, और पूजा के दौरान उन्हें पीला फल या मिठाई का भोग लगाते है। हर बृहस्पतिवार को ऐसा करने से आप पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहेगी।

Related News