दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 1 दिसंबर 2020 का राशिफल लेकर आए हैं।

मेष राशि: आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुखी बना सकता है। आकस्मिक मुनाफे के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक्कत महसूस करेंगे। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीजें भी सुलझ जाएंगी। आज आपका आत्मविश्वास कमजोर रह सकता है, इसका कारण आपकी खराब दिनचर्या है।

वृषभ राशि: आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा लाभकारी रहेगी। विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। किसी काम में आप बहुत हद तक व्यस्त हो सकते हैं। किसी बात को लेकर आपको ज्यादा जिद करने से बचना चाहिए। फालतू विवाद भी आपके सामने आ सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

कर्क राशि: यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। कानूनी बाधा दूर होगी। देव दर्शन होंगे। राज्य से लाभ होने की संभावना। मातृपक्ष की चिंता। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। धनागम की संभावना। मित्र मिलेंगे। विवाद न करें। आज आप किसी भी काम में जल्दबाजी ना करने। घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके सारे काम आसानी से पूरा होगे।

सिंह राशि: इस समय आपकी नींद में खलल पड़ेगा और आप गहरे आराम से महरूम रह सकते हैं। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है, इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। कुछ लोगों के घर में जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा। कहीं से उधार वापस मिल सकता है, जिससे आपकी कुछ आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

कन्या राशि: आज बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। विचारो में शीघ्र परिवर्तन होगा। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरी पेशावालों को कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ और प्रसिद्धि मिल सकती है। धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा। शत्रु से परेशान होंगे।

तुला राशि: आज परिवार वालों की मदद आपको कुछ कम ही मिल पायेगी। ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प से आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा। आपको पारिवारिक विवादों से बचना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। चंदन का तिलक लगाए लोगों में आपका मनबल उचा रहेगा।

वृश्चिक राशि: आगामी 2 दिनों से लेकर 2 सप्ताह के भीतर आपको काफी बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में किसी तरह का बड़ा या महत्वपूर्ण फैसला न लें। आप भावुक हो सकते हैं लेकिन ऐसी दशा में स्वयं पर नियंत्रण रखें। किसी तरह के जोश और दबाव में आकर निर्णय न लें।किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी।

धनु राशि: आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। किसी ऐसे के साथ परस्पर संवाद की कमी जिसका आपको बहुत खयाल है, आपको तनाव दे सकती है। रोमांस के नजरिए से आज जिंदगी बहुत जटिल रहेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीजें भी सुलझ जाएंगी। समय बेशकीमती है, इसलिए अपने अधूरे कार्यों को निपटाकर आप आने वाले कल के लिए निश्चिंत हो सकते हैं।


मकर राशि: आज दिन की शुरुआत प्रसन्न मन और स्वस्थ चित्त से होगा। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी रहेगा। मित्र या परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। घरेलू सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। नियमित कामकाज में आपका मन लगेगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। समय से आपके काम पूरे हो जायेंगे।

कुंभ राशि: आने वाले 10 दिनों से 10 सप्ताह के भीतर आप एक गहरे बदलाव का अनु्भव करेंगे। आपके सभी ग्रह, कार्य, रिश्ते, सोच एक गहरे बदलाव को घोषित करते हैं। यह बदलाव आपके भीतर के संतुलन की भी परीक्षा लेगा। इस संतुलन को पाने के लिए आपको संयम से काम लेना होगा। जीवनसाथी से अच्छी बातचीत हो सकती है। आप महसूस करेंगे कि आप दोनों में कितना प्यार है।

मीन राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं। कोई भी फैसला आपको सोच-समझ लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। कन्याओं को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा।

Related News