लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में इंसानों के साथ साथ जानवरों और फल, सब्जियों के नाम भी कई विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं, जिनके बारे में जानकर आम आदमी कई बार हैरत में पड़ जाता है। दोस्तों आज हम आपको भारत के महाराष्ट्र राज्य के नागपुर में मिले एक विशालकाय संतरे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका वजन करीब 1.4 kg था, लेकिन फिर भी यह विश्व रिकॉर्ड बनाने से कुछ कदम पीछे रह गया। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारत के महाराष्ट्र राज्य का नागपुर शहर जो 'संतरों का शहर' के नाम से मशहूर है, में साल 2020 में एक विशालकाय संतरा मिला था। दोस्तों इसे संतरे की परिधि 24 इंच, ऊंचाई 8 इंच और वजन करीब 1.425kg था, लेकिन यह दुनिया का सबसे बड़ा संतरा करने का विश्व रिकॉर्ड नहीं बना पाया। गौरतलब है कि सबसे बड़े संतरे का 'गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड' 2 जनवरी 2006 से कैलिफोर्निया के पैट्रिक फील्डर के नाम दर्ज है। हम आपको बता दें कि पैट्रिक फील्डर के संतरे की परिधि करीब 25 इंच थी।

Related News