युवराज सिंह क्रिकेट जगत के महान प्लेयर्स में से एक है और इनके करोड़ों चाहने वाले हैं। लेकिन क्रिकेट के अलावा युवराज अपने फैशन सेंस और अपनी स्टार पत्नी की वजह से अक्सर चर्चा में आ जाते हैं। युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच शादी से पहले बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं।

आज हम उनकी पत्नी हेजल कीच के बारे में बात करने जा रहे हैं। हेजल ने कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। तो आइए जानते हैं कि उन्होंने अब तक किस किस फिल्म में काम किया है।

हेजल सलमान खान की बॉलीवुड फिल्म बॉडीगार्ड के अलावा कृष्णम वंदे जगतगुरुम, बिल्ला आदि में नजर आ चुकी है। इसके अलावा वे हॉलीवुड फिल्म सीरीज 'हैरी पॉटर' के तीन भागों में अभिनय कर चुकी हैं। वे हैरी पॉटर के पार्ट 'हैरी पॉटर एंड फिलॉस्फर स्टोन', 'हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑफ सीक्रेट्स' और 'हैरी पॉटर एंड द प्रिजनर ऑफ अजकाबन' का हिस्सा रह चुकी हैं।

उन्होंने शादी के बाद किसी भी फिल्म में काम नहीं किया हैं। वही अपने पति युवराज की सबसे बढ़िया पारी के बारे में पूछने पर उन्होंने जनवरी 2017 में कटक में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 150 रनों की पारी को सबसे यादगार बताया।

Related News