शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत काफी छोटी उम्र में एक चाइल्ड एक्टर के रूप में कर दी थी। आज वे बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। शाहरुख़ खान ही नहीं पत्नी गौरी खान भी एक जाना पहचाना नाम हैं। इस कपल के बारे में लोगों को बहुत कुछ पता होगा। इस स्टोरी में हम आपको शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के नेटवर्थ के बारे में बताएंगे।

गौरी खान एक इंटीरियर डिजाइनर है और वो कई बड़े लोगों जैसे मुकेश अंबानी, राल्फ लॉरेन, रॉबर्टो कैवल्ली और कई लोगों के लिए घर डिजाइन कर चुकी है। वह प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की भी मालिक हैं। इतना ही नहीं आपको जानकार हैरानी होगी कि 2018 में, गौरी खान को फॉर्च्यून पत्रिका की '50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं' में से एक में भी शामिल किया गया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार गौरी और शाहरुख सालाना 256 करोड़ रुपए की कमाई करते है। जहां शाहरुख की नेट वर्थ 5100 करोड़ है तो गौरी की नेट वर्थ 1600 करोड़ है।

शाहरुख खान का मुंबई में 'मन्‍नत' नाम का बंगला है जो बेहद ही आलिशान है। ये 26,328 स्‍क्‍वॉयर फुट में फैला है। दुबई में Palm Jumeirah नाम से उनका विला है। ऐक्‍टर के मुंबई स्‍थित घर की कीमत 200 करोड़ तो दुबई वाले घर की कीमत 24 करोड़ बताई जाती है।

Related News