मुकेश अंबानी की गिनती एशिया के सबसे आमिर उद्योगपतियों में होती है। वो और उनका परिवार बेहद ही लग्जुरियस लाइफ जीता है। एक लग्जरी लाइफ जीने में सबसे पहला नाम नीता अंबानी का आता है। नीता अंबानी कई बार महंगे आउटफिट्स और एक्सेसरीज में नजर आ चुकी है। मुकेश अंबानी ने साल 1985 में नीता अंबानी के साथ ब्याह रचाया था।

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बीच बहुत प्यार है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दोनों डेट पर कहाँ जाते हैं? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

नीता अंबानी से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या अब भी आप दोनों डेट पर जाते हैं? तो उन्होंने कहा था कि हमारे डेट के प्लान्स अचानक ही बनते हैं। वे रात को कभी अचानक ही कहते हैं कि कॉफी पीने चलते हैं और हम सी लाउंज चले जाते हैं।

दिन में अगर उन्हें बाहर जाना हो तो वो भेलपुरी या बटाटा पुरी खाने निकल जाते हैं। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी दोनों को ही स्ट्रीट फ़ूड बेहद पसंद है। नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दिनभर चाहे वे और मुकेश अंबानी जितने भी बिजी रहें लेकिन हम रात का डिनर साथ में ही करते हैं।

Related News