हाल ही में सलमान खान ने अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस दौरान उन्हें अपने परिवार के लोगों और दोस्तों से कई खास उपहार मिले। बहरहाल, आज हम आपको सलमान खान के एक पुराने वीडियो के बारे में बताएंगे जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें बुरी नजर और नेगटिविटी से कौन बचाता है।

यह काम सलमान खान का ब्रेसलेट करता है जो एक्टर हमेशा अपने हाथ में पहने रखते हैं। इस वीडियो में सलमान ने बताया था कि ये ब्रेसलेट उन्हें किसने दिया था और कैसे इसने कई बार बुरी नजर से सलमान को बचाया है।


सलमान बताते हैं कि जब वे छोटे थे तब उनके अपने पिता सलीम खान ठीक ऐसा ही एक ब्रेसलेट पहना करते थे। सलमान के अनुसार उन्हें यह काफी कूल लगता था। सलमान ने बताया कि जब वे खुद एक्टिंग करने आए तब उनके पिता ने उन्हें भी ठीक वैसा ही ब्रेसलेट गिफ्ट किया था। इस ब्रेसलेट में मौजूद पत्थर का नाम फिरोजा है।

सलमान ने अपनी इस फैन को बताया कि यह पत्थर उन पर आने वाली सभी नेगेटिविटी को खुद ही झेल जाता है। यह पत्थर निगेटिविटी पास आने पर खुद ब खुद चटककर टूट जाता है। यह उनका 7वां पत्थर है।

Related News