बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं,इसके अलावा वह मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप को भी लेकर चर्चे में है ,लेकिन हाल में अब अर्जुन अपनी पुरानी यादों को लेकर चर्चा में हैं, दरअसल डिस्कवरी प्लस के शो स्टार वर्सेज फूड में इस बार अर्जुन कपूर आए थे, इस शो की थीम के मुताबिक, सेलिब्रिटी के अपने करीबी को खाने पर बुलाना होता है और अपने हाथ का बना खाना भी बनाना होता है।


अर्जुन के एपिसोड में उन्होंने संजय कपूर और महीप कपूर को लंच पर बुलाया था, दोनों के लिए अर्जुन से स्पेशल खाना बनाया था। अर्जुन बताते हैं कि बचपन और टीनेज के दौरान वह खाने के इतने शौकीन थे कि इसका उनपर निगेटिव प्रभाव भी पड़ा क्योंकि उनके मेडिकल कंडीशन खराब हो गई थी, जिसकी मुख्य वजह थी उनका वेट का बढ़ना।

अर्जुन ने बताया कि एक समय पर आकर उनका वजन 150 किलोग्राम हो गया था, इसके बाद उन्होंने करीब दो साल तक चावल और मीठा बिल्कुल भी नहीं खाया।

Related News