बॉलीवुड में आजकल एक तरफ शादी का माहौल है तो दूसरी कई ऐसी जोड़ियां बन रही है जिनकी शादी की उम्‍मीद जल्‍द की जा रही है। इन्‍हीं जोड़ियों में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी है। वैसे तो मलाइका पहले से शादीशुदा हैं लेकिन आप जानते हैं कि वह अपने पति अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं और इन दिनों 12 साल छोटे अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ नजदीकी बढ़ती देखी जा रही हैं।

दोनों की नजदीकी देख ऐसा लग रहा है कि दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है। हाल ही में दोनों स‍ितारे पार्टी में एक दूसरे के बेहद करीब नजर आए तो तस्‍वीरें वायरल हो गईं। आज हम बात करेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ऐसी तस्वीर की जिसमे दोनों एक दूसरे के बहुत करीब नज़र आये।

कुछ वक्‍त पहले कलर्स चैनल पर इंडियाज गॉट टैलेंट के पहले एपिसोड में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक संग नजर आए थे। इस शो का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था जिसमें अर्जुन कपूर मलाइका का हाथ पकड़ कर स्‍टेज पर चलते हुए दिखाई दे रहे थे। इस बात से साफ जाहिर है कि दोनों बहुत जल्द अपने रिलेशन को ऑफिसियल करना चाहते है।

Related News