जोधपुर के आलीशान उम्मेद भवन में 1-2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके है। और बात करें शादी की तो शादी के दिन दोनों बहुत ही खूबसूरत लग रहे है। हिंदू वेडिंग में प्रियंका-निक ने सब्यासाची के रेड कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। जोकि बहुत ही खास है जानें क्यों। क्योकि लहंगे में उन्होंने अपने पार्टनर का नाम लिखवाया। लहंगे में रेड थ्रेड से निकोलस जोनस लिखा गया.

वायरल हुई एक विडिओ के अनुसार प्रियंका के इस वेडिंग लहंगे में निक जोनस का नाम लिखा था। इसका खुलासा सब्यासाची ने अपने इंस्टा अकाउंट पर प्रियंका के रेड लहंगे का मेकिंग वीडियो शेयर किया है, जिससे पता चला है।

वीडियो में दिखाया गया कि प्रियंका का ये लहंगा हैंड एम्ब्रॉयडेड है। इस पर रेड क्रिस्टल धागों से कारीगरी की गई है। इस लहंगे को बनाने के लिए कोलकाता के 110 कारीगरों ने काम किया है। लहंगे को बनाने में पूरे 3720 घंटे लगे हैं।

Related News