बप्‍पी लहिरी और सोने के प्रति उनके प्रेम को हम सभी जानते हैं। अपने बड़े गोल्ड कलेक्शन के लिए दिवंगत महान गायक को 'भारत के स्वर्ण पुरुष' के रूप में भी जाना जाता था। बहुत से लोग नहीं जानते, लेकिन बप्पी दा के लिए सोना सिर्फ एक्सेसरीज से कहीं ज्यादा था। अनुभवी गायक के बेटे, बप्पा लाहिरी ने IndiaToday.in के साथ विशेष रूप से साझा किया कि बप्पी दा आध्यात्मिक रूप से अपने सोने से जुड़े थे। लेकिन बप्‍पी लहिरी के निधन के बाद अब उनके सोने के कलेक्शन का क्या होगा इस बारे में उनके बेटे ने जानकारी दी है ।

बप्‍पी लहिरी का 15 फरवरी, 2022 को निधन हो गया। उनके बेटे बप्पा लाहिरी ने विशेष रूप से IndiaToday.in के साथ साझा किया कि बप्‍पी लहिरी के लिए सोना केवल फैशन स्टेटमेंट से कहीं अधिक था। उन्होंने कहा "गोल्ड पिताजी के लिए सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं थेथा, यह उनके लिए भाग्यशाली था। वेटिकन सिटी से लेकर हॉलीवुड तक, उन्होंने दुनिया भर से गोल्ड इकट्ठा किया। "बप्पा आगे कहते हैं, वह कुछ ऐसा ढूंढते थे जिसे वह पहनना चाहते थे और उसे गोल्ड में बदल देते थे।


"हम बप्‍पी लहिरी के सोने को एक संग्रहालय में रख सकते हैं"

बप्पा ने यह भी बताया कि उनके पिता बप्‍पी लहिरी का सोने से आध्यात्मिक संबंध था। उन्होंने साझा किया, “उन्होंने इसके बिना कभी यात्रा नहीं की। अगर सुबह 5 बजे की फ्लाइट होती तो भी वह सारा सोना पहन लेते। यह उनके मंदिर और उनकी शक्ति की तरह था, वे इससे आध्यात्मिक रूप से जुड़े हुए थे। इसलिए हम इसे संरक्षित करने जा रहे हैं। वह उनकी सबसे पसंदीदा चीज थी। हम चाहते हैं कि लोग इसे देखें, इसलिए हम इसे एक संग्रहालय में रख सकते हैं। उनके पास जूते, धूप का चश्मा, टोपी, घड़ियां और गहनों का एक संग्रह था जो उन्हें पसंद था और हम इसे डिस्प्ले करना पसंद करेंगे।”

Related News