हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने क्रिश्चियन और हिन्दू रीति-रिवाज शादी की थी। दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की। लेकिन अब तक कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी। लेकिन कल शाम प्रियंका ने अपने इस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की है जिसका इंतजार काफी समय से किया जा रहा था।

प्रियंका और निक दोनो ही तस्वीरों में काफी अच्छे लग रहे हैं। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग का जोड़ा पहना है और खूबसूरत मंडप के सामने रोमांटिक अंदाज में दोनो खड़े हुए नजर आ रहें हैं।

दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस क्रिश्चियन रीति रिवाज के हिसाब से सफेद और काले जोड़े में नजर आ रहें हैं। ईसाई रीति रिवाज के हिसाब से शादी कि दौरान ये तस्वीर काफी शानदार है।

Related News