बॉलीवुड में इस समय शादी का सीजन चल रहा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बाद अब बॉलीवुड में एक और जोड़ी शादी करने वाले है जी हा अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का नंबर है। प्रिंयका और निक की शादी की तैयारियां इस, समय जोर-शोर से चल रही हैं। आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर की तरह प्रियंका और निक भी दो रीति-रिवाजों से शादी करने जा रहे हैं। प्रियंका और निक हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे तो वहीं 3 दिसंबर को क्रिस्चन रीति-रिवाजों से दोनों शादी के बंधन में बंधेगें।

प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद पैलेस में होने जा रही है।शादी की रस्में 28 नवंबर से शुरु हो जाएंगी। यह रस्में 3 दिसंबर तक चलेंगी। दोनों ही रीति रिवाजों से शादी उम्मेद भवन में ही होगी।

बात ऑउटफिट की करे तो हिंदू रस्म में प्रियंका अबु जानी- संदीप खोसला की ड्रेस तो वहीं क्रिस्चन रस्म में राल्फ लॉरेन की ड्रेस पहनेंगी। लेकिन अभी निक के बारे में पता नहीं है कि वो किस डिजाइनर की ऑउटफिट में नज़र आएंगे।

Related News