ऋषभ पंत सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाडियों में से एक हैं। उन्होंने काफी कम उम्र में ही अपना काफी नाम कमा लिया है। आईपीएल 2021 सीज़न के प्लेऑफ़ में उनकी कप्तानी में ही टीम अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है।

जहां वह अपने बल्लेबाजी कारनामों के लिए जाने जाते हैं, वहीं उन्होंने साबित कर दिया है कि वह एक अच्छे कप्तान भी हो सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स इस समय आईपीएल 2021 की अंक तालिका में 10 जीत और 3 हार के साथ शीर्ष पर है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत कल 4 अक्टूबर को 24 साल के हो गए।

उनके जन्मदिन के दौरान उन्हें कई सेलेब्रिटीज, पूर्व क्रिकेटरों, क्रिकेटरों और विशेषज्ञों के साथ साथ उनके फैंस ने भी बर्थडे विश किया। इस बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने आज उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए ट्वीट किया। 5 अक्टूबर को ठीक 12:55 बजे उर्वशी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ऋषभ पंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस बीच, ट्विटर प्लेटफॉर्म पर नेटिज़न्स ने उनकी गलती पकड़ भी ली और बताया कि पंत का जन्मदिन 4 अक्टूबर को है। उन्होंने गलती से डीसी कप्तान को एक गलत दिन पर विश किया है।

हालांकि, भारतीय अभिनेत्री और मॉडल को अभी तक अपनी गलती के बारे में जानकारी नहीं है। ऋषभ पंत को बर्थडे विश करने वाला ट्वीट अभी भी उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर देखा जा सकता है और इसे अभी तक हटाया नहीं गया है। उर्वशी ने ट्विटर पर र लिखा: "@RishabhPant17 जन्मदिन मुबारक हो"

अब कई लोग उर्वशी को ऋषभ पंत को गलत दिन पर बर्थडे विश करने के लिए काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। इसके लिए कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।

Related News