बॉलीवुड की फैशन आइकॉन दीपिका आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ था। हाल ही में दीपिका रणवीर सिंह से शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी के बाद दीपिका और रणवीर साथ में काफी खुश नजर आते हैं। इस समय दोनों हनीमून के लिए गए हुए हैं। शादी की तरह हनीमून डेस्टिनेशन को भी सीक्रेट रखा गया है। हनीमून के साथ दोनो दीपिका का बर्थ डे भी वहीं मनाने वाले हैं।

कल दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली है, इससे पता चल रहा है कि दीपिका कुछ बड़ी अनाउंसमेंट करने वाली हैं। इस अनाउंसमेंट के बारे में दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से बताया है। सभी को अब इस बात का इंतजार है कि दीपिका अपने बर्थ डे के दिन ऐसा क्या बताने वाली हैँ।

वैसे दीपका की करियर की बात करे तो दीपिका ने 2007 में बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' थी जिसमें वह शाहरुख खान के अपोजित नजर आई थीं। ओम शांति ओम के बाद उनकी कई फिल्में आई और ज्यादातर सभी सुपरहिट रही हैं।

Related News