सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर ने इतने कम उम्र में इतनी लोकप्रियता बढ़ी है सायद ही किसी की बढ़ी हो। इतने से उम्र में तैमूर ने अपने फैंस बना लिए है कि हर कोई एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। वैसे तैमूर इन दिनों नए नए शौक अपना रहे है। कभी फुटबॉल तो कभी बैडमिंटन हाल में तैमूर गिटार के साथ दिखे। तैमूर की ये तस्वीर इंटरनेट पर बहुत धमाल मचा रही है, और जिसके वजह से एक बार फिर नन्हे तैमूर सुर्खियों में हैं।

तैमूर अपना छोटा और प्यारा सा गिटार लेकर अपने घर के बाहर सड़कों पर नजर आए। तस्वीरें देखकर लगता है कि तैमूर को वह बजाने नहीं आता है और वो उससे बस खेल रहे थे। तैमूर के साथ उनकी मम्मी करीना कपूर और पापा सैफ अली खान भी दिखाई दिए।

तैमूर के गिटार के साथ कैजुअल लुक में नजर आए। वहीं करीना और सैफ भी काफी रिलैक्स्ड दिख रहे थे। तैमूर की यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। लोग भी इसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और तैमूर को वह नन्हा रॉकस्टार कह रहे हैं।

Related News