हिंदी सिनेमा दुनिया का सबसे बड़ा सिनेमा है। समय समय पर बॉलीवुड पर कई अभिनेता अभिनेत्रियां राज करते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं अभिनेता राजकपूर और अभिनेत्री नरगिस की, जिन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया है। ये दोनों एक दूसरे के साथ काम करते करते एक दूसरे से प्यार भी करने लगे थे। उस वक्त राज कपूर शादीशुदा थे। वहीं नरगिस दत्त से उनका अफेयर चल रहा था।

राज कपूर और नरगिस की मुलाकात तब हुई थी जब एक बार शो मैन किसी काम के सिलसिले में सिंगर, कंपोजर और डांसर जद्दन बाई के घर गए थे। जद्दन बाई नरगिस की मां थीं। उस समय जद्दन बाई घर नही थी और राज कपूर के लिए दरवाजा नरगिस ने खोला था। नरगिस इतनी खूबसूरत थीं कि पहली नजर में ही राज कपूर को उनसे प्यार हो गया था।

धीरे धीरे दोनों की पहचान बढ़ी और दोनों ने साथ काम करना शुरू कर दिया। ये रिश्ता कई सालों तक चला। फिर नरगिस को राजकपूर से ये उम्मीदें हो गई कि वे उनके साथ घर बसाएंगे। वहीं राज कपूर अपनी पत्नी से भी बेहद प्यार करते थे। राजकपूर कहते थे किउनकी पत्नी उनके बच्चों की मां हैं और नरगिस उनकी फिल्मों की मां हैं।

एक दिन राज कपूर और नरगिस ने वैकेशन पर जाने का प्लान बनाया।। नरगिस राज कपूर का इन्तजार कर रही थी लेकिन राज कपूर उस दिन उनके घर नहीं आए। तब वह बेहद परेशान हो गई और सीधा कपूर के घर जा पहुंचीं। वहां जाकर देखा तो वहां बेहद रौनक थी और उनके घर में आलीशान पार्टी चल रही थी। जब वह पार्टी में गईं तो उन्हें राज कपूर पार्टी में कहीं नजर नहीं आए।

ऐसे में वह राज कपूर को ढूंढते हुए उनके बेडरूम तक पहुंच गई। नरगिस ने दरवाजा नॉक नहीं किया और सीधा अंदर चली गई। तब नरगिस ने देखा राज कपूर अपनी पत्नी के साथ थे वह उन्हें गले में हार पहना रहे थे।

जब नरगिस ने राज कपूर को अपनी पत्नी के साथ टाइम स्पेंड करते देखा तो वह अचानक खामोश हो गईं और चुपचाप बाहर चली गईं। उन्हें उस दिन अहसास हुआ कि राज कपूर और उनके रिश्ते का कुछ नहीं हो सकता। ऐसे में उस दिन नरगिस ने अपनी लाइफ का सबसे बड़ा फैसला लिया कि अब वह राज कपूर से अपने सारे रिश्ते तोड़ देंगी। ऐसा ही हुआ। उस दिन के बाद नरगिस राज कपूर से पहले की तरह कभी नहीं मिलीं। फिर नरगिस की जिंदगी में सुनील दत्त ने एंट्री मारी। दोनों को आपस में प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी रचा ली।

Related News