मनोरंजन डेस्क। सोशल मीडिया आज के समय में स्टारडम पाने का सबसे बड़ा जरिया बन चुका हैं। इस प्लेटफॉर्म के माधयम से कई आम लोग जिन्हें कोई पहचानता भी नहीं था। आज वे सोशल मीडिया पर स्टार बन चुके हैं। यही नहीं इन्हीं में कुछ ने तो फ़िल्मी दुनिया तक का सफर भी तय किया हैं। आज के समय में यदि आपके पास भी कोई ख़ास स्किल हो तो आप भी इस माध्यम से खुद को दुनिया के सामने एक्सप्लोर कर सकते हैं।

ये हैं सोशल मीडिया की तीन बड़ी स्टार-

प्रिया प्रकाश वारियर: लाखों दिलों का वैलेंटाइन बन चुकी मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर के एक गाने में उनकी आँखो के इशारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर रातों रात स्टार बना दिया था। आज प्रिया के पास कई बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर हैं लेकिन इंतज़ार उनकी बस एक 'हाँ' का हैं।

ढिंचैक पूजा: अपनी बेसुरी और एकदम बकबास सिंगिंग के दम पर सोशल मीडिया पर स्टारडम बनाने में कामयाब रही पूजा। उनके इस बेहूदा स्टारडम ने उन्हें टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में पहुंचा दिया जिससे वो आज जाना पहचान चेहरा बन चुकी हैं।

शाशा क्षेत्री: इन्हें कौन नहीं जानता ! लेकिन एक वक्त था जान इन्हें सच में कोई नहीं जानता था। टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के कई विज्ञापन में दिखाई देने वाली शाशा आज पॉपुलर चेहरा हैं। शाशा को आज लोग एयरटेल गर्ल और 4G गर्ल के नाम से ज्यादा जानते हैं।

Related News