साल 2018 शादियों का साल रहा है और बॉलीवुड के कई अभिनेता अभिनेत्रियां इस आएल शादी के बंधन में बंधे थे। सोनम कपूर और आनंद आहूजा, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, कपिल शर्मा और गिन्नी, ईशा अंबानी आदि साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी मशहूर हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के लव अफेयर की खबरे बड़े जोरो पर है। ये दोनों कई जगह एक साथ स्पॉट भी हुए हैं। खबरों की मानें तो इस साल ये दोनों विवाह बंधन में बंध सकते हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्यार के किस्से भी साल 2018 में काफी सुनने को मिले। आलिया कई बार रणबीर की माँ और उनके परिवार वालों के साथ एन्जॉय करते नजर आई हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो इन दोनों के परिवार वालों को भी शायद यह रिश्ता मंजूर है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

अरबाज़ खान से तलाक लेने के बाद मलाइका और अर्जुन की नजदीकियां काफी बढ़ गई है। इन दोनों को एक बार नहीं कई बार साथ देखा गया है। हालाकिं बीच में दोनों ने एक दूसरे से दूरियां बना ली थी लेकिन अब फिर से ये दोनों एक दूसरे के साथ नजर आने लगे हैं। ये भी इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

अरबाज़ खान और जॉर्जिया

मलाइका से तलाक लेने के बाद अरबाज़ भी आजकल जॉर्जिया को खूब डेट कर रहे है। ये खबरें भी काफी सुनने में आ रही है कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं।

वरुण धवन और नताशा दलाल

वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा के प्यार के रिश्ते को सभी जानते हैं। नताशा तब से उनकी गर्लफ्रेंड है जब ये बॉलीवुड में नहीं आए थे। दोनों शादी के बंधन में भी इस साल बंध सकते हैं।

Related News