मनोरंजन डेस्क। कुछ महीने पहले कनाडाई सिंगर जस्टिन बीबर ने अमेरिकी मॉडल हैली बाल्डविन से शादी की थी। जस्टिन बीबर की उम्र 24 साल और उनकी पत्नी हैली की उम्र 21 साल हैं। बीबर और हैली बाल्डविन एक-दूसरे को साल 2016 से डेट कर रहे थे। बीबर ने अपनी शादी की पुष्टि इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से की थी। अपनी पोस्ट के जरिये बीबर ने लिखा था कि, प्यार करना आसान नहीं हैं।

बीबर ने आगे लिखा कि, वे हमेशा ईसा मसीह की तरह धैर्यवान, दयालु बनने का प्रयास करते हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल छू लेने वाला 'थैंक्स गिविंग' मेसेज भी लिखा। इस दौरान उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि रिश्ते निभाना मुश्किल होता हैं। उन्होंने आगे लिखा कि, मुझे काफी लंबा रास्ता तय करना है! लेकिन, ईश्वर की कृपा काफी है। आपका धन्यवाद ईसा मसीह यह दिखाने के लिए कि कैसे हर दिन कुछ सीखा जा सकता हैं।

बता दे, साल 2016 से वे हैली को डेट कर रहे थे। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई। लेकिन कुछ ही दिनों में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था। लेकिन फिर अचानक से खबर आई कि उन्होंने सगाई कर ली। हैली से पहले बीबर सेलेना गोमेज के साथ रिलेशनशिप में थे। 2010 में मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, लेकिन किन्ही कारणों से दोनों का 2014 में ब्रेकअप हो गया।

Related News