एंटरटेनमेंट डेस्क। दोस्तो ऑस्कर अवार्ड जीतने के लिए दुनिया के लगभग सभी सितारे काफी मेहनत करते हैं। हम आपको बता दें कि दुनिया के कई सितारों ने अपनी बेहतरीन कलाकारी के दम पर ऑस्कर अवार्ड भी जीते हैं, जिनके लिए उन्हें कई सालों लगातार मेहनत करनी पड़ी। दोस्तों आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलवाने जा रहे हैं, जिसमें मात्र 10 साल की उम्र में ही ऑस्कर अवार्ड अपने नाम कर लिया। जीहां दोस्तों यह बात सुनकर आपको आश्चर्य होगा, लेकिन हम बिल्कुल सच कह रहे है। दोस्तों आज हम आपको सबसे कम उम्र में ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि सबसे कम उम्र में ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले अभिनेत्री टाटम ओ’नील हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि टाटम ओ’नील ने साल 1973 में आई फिल्म ‘पेपर मून’ (Paper Moon) के लिए मात्र 10 वर्ष की उम्र में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री ऑस्कर अवार्ड जीता था।

Related News