तीन बड़े बच्चों का पिता होने के बाद भी अनिल कपूर आज भी काफी यंग दिखते हैं। अनिल कपूर का फिटनेस सीक्रेट आज भी लोगों के लिए एक सवाल बना हुआ है। हर कोई जानना चाहता है कि 64 की उम्र के पार भी उनका 30 का दिखने के पीछे आखिर क्या राज है। 64 की उम्र में भी अनिल कपूर ने जिस तरह अपने आप को फिट रखा है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में अपने वर्कआउट के बारे में बात करते हुए बताया था कि मैं अपने वर्कआउट हर दिन बदलता रहता हूं। मेरा दिन सुबह 6 बजे शुरू होता है। सबसे पहले 10 मिनट कार्डियो करता हूं। फिर हफ्ते में कम से कम तीन दिन जिम में वर्कआउट करता हूं और कुछ दिन जॉगिंग, मॉर्निंग वॉक और रनिंग करता हूं।

अनिल कपूर खाली पेट भरपूर पानी पीते हैं और उसके बाद नाश्ते में गोभी, सलाद और अंडे से बना सैंडविच खाते हैं। कभी सैंडविच की जगह ब्रेकफास्ट में ओट्स भी खाते हैं।

चाय-कॉफी की जगह अनिल कपूर स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक या फिर एप्पल जूस पीते हैं।
लंच में ब्रॉक्‍ली जरूर शामिल करते हैं। यह खाना पचाने में बेहद मददगार होता है।
डिनर में अलग-अलग सॉसेज के साथ सलाद लेना पसंद करते हैं।
इसके अलावा उबली हुई दाल और ब्राउन राइस भी अनिल कपूर अपनी डाइट में शामिल करते हैं।

Related News