मनोरंजन डेस्क। टीवी जगत में बिग बॉस बेहद लोकप्रिय रियलिटी शो हैं। अभी तक इस शो के कुल 12 सीजन आ चुके हैं। अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले बिग बॉस शो को बॉलीवुड के दबंग खान सलमान द्वारा होस्ट किया जाता हैं। फिलहाल सलमान द्वारा होस्ट किया जा रहा बिग बॉस 12 चर्चा का विषय बना हुआ हैं। इस सीजन में दीपिका नाम की लड़की शो में काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। जिसके पीछे की वजह हैं उनका हर वक्त रोते रहना।

शो के सीजन 12 में रोने वाली दीपिका के अलावा बिग बॉस के इतिहास में एक ऐसी एक्ट्रेस भी रही हैं, जिसने शो में रोने के मामले में हर किसी को पीछे छोड़ दिया था। जिनका नाम था प्रत्यूषा बनर्जी। प्रत्यूषा बनर्जी टीवी धारावाहिक बालिका वधू में आनंदी के किरदार से काफी लोकप्रिय हुई थी। प्रत्यूषा बनर्जी आज इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने संदिग्ध स्तिथियों में आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत की गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई हैं।

प्रत्युषा के बारे में कहा जाता हैं कि वे बिग बॉस के एक सीजन में इसका हिस्सा रही थी। जिसमें वे होस्ट सलमान खान से कई मौकों पर डांट खाया करती थी। जब भी सलमान उनको डांटा करते थे तो वे रोने लग जाती थी। इस शो के माध्यम से उन्हें काफी सुर्खियां मिली थी। हालांकि आपको बता दे सलमान खान या बिग बॉस शो उनकी आत्महत्या के विषय में किसी भी तरह से संबंध नहीं रखता हैं।

Related News