बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भारतीय सिनेमा को कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। भूमि अपने बेबाक और स्पष्ट बयानों के लिए मशहूर हैं। अभी हाल में ही कॉफी विद करण टॉक शो में करण जौहर ने भूमि से कई बेहद दिलचस्प सवाल पूछे। हर बार की तरह इस बार भी इस टॉक शो के जरिए कई राज खुले हैं। भूमि पेडनेकर ने वेब सिरीज, फैशन शो और शॉर्ट फिल्मों के बलबूते काफी नाम कमा लिया है।

यह बात सभी जानते हैं कि भूमि का नाम अब तक किसी के साथ नहीं जोड़ा गया है, बावजूद इसके जब करण जौहर ने भूमि से उनके लव लाइफ के बारे में पूछते हुए कहा कि उनका पहला क्रश कौन था? भूमि ने कहा कि वह अपने को-स्टार पर ही फिदा थीं, मगर यह बात उन्होंने कभी उन्हें बताई नहीं। सवालों के इसी क्रम में करण जौहर से भूमि ने कहा कि अगर मौका मिला तो मैं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनास को डेट करना चाहती हूं।

अब देखना यह है कि इस पर प्रियंका के क्या रिएक्शन आते हैं। करण ने भूमि से पूछा कि वह बॉलीवुड के किस एक्टर के लुक्स को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं? तब भूमि ने आदित्य रॉय कपूर का नाम लिया। भूमि ने कहा कि उन्हें आदित्य के केवल लुक्स पसंद हैं और वह आगे आने वाले वक्त में उनके साथ फिल्में भी करना चाहती हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि भूमि पेडनेकर जल्द ही बिग स्क्रीन पर नजर आएंगी। हांलाकि फिल्म के नाम की अभी घोषणा नहीं है, लेकिन इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन हो सकते हैं।

Related News