बात करे सेलेब्रिटी की तो जब भी अपने घर से बाहर निकलती है तो सभी की निगाहें उस पर होती हैं। उनके एयरपोर्ट लुक से लेकर जिम आउटफिट्स तक, लोग उनके हर पहनावे को जानना पसंद करते हैं। लेकिन बहुत बार हमने बॉलीवुड डीवाज़ को हॉलीवुड सितारों के आउटफिट्स से कॉपी करते हुए देखा है।

दीपिका पादुकोण: आपको 2014 में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में दीपिका की ड्रेस याद है? बाद में, लोगों को पता चला कि उनका आउटफिट लेडी विक्टोरिया के स्टाइल स्टेटमेंट से प्रेरित था। अगर आप दोनों ड्रेस की तुलना करते हैं, तो दोनों ड्रेस एक जैसा है।

प्रियंका चोपड़ा: उन्होंने एक पोशाक पहनी थी जो नाओमी हैरिस की पोशाक के समान थी। प्रियंका ने ऐसे कपड़े भी पहने जो लिज़ हर्ले, जेनिफर लोपेज़, रिहाना, मेगन फॉक्स, कैटरी पेरी से प्रेरित थे।

सोनम कपूर: सोनम बी-टाउन की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने जेनिफर लॉरेंस, केली ब्रूक्स, एमी एडम्स, जेनिफर लोपेज, एली साब, कैटी पेरी, और अन्य लोगों के आउटफिट्स की कॉपी की है।

आलिया भट्ट: आलिया ने साटन केसरिया डियॉर ड्रेस पहनी थी जो पहले जेनिफर लॉपेज द्वारा पहनी गई थी। दोनों महिलाएं परफेक्ट लग रही थीं।

Related News