बॉलीवुड स्टार्स बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने के लिए अपने लुक्स में कई बदलाव करते हैं। इसके अलावा मेकअप आदि का भी सहारा लेते हैं। लेकिन कई स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने के लिए कई अपना वजन काफी कम किया है।

ये सितारे पहले बहुत मोटे हुआ करते थे लेकिन अब इन्होने काफी वजन कम कर लिया है। आज आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारे से मिलवाने जा रहे हैं जिन्होंने फिल्मों में नाम बनाने के लिए खुद को फैट टू फिट किया है.


फरदीन खान - इंडस्ट्री के चॉकलेटी ब्वॉय और हैंडसम हीरो के रूप में जिन्हे हम जानते हैं उन्ही फरदीन खान ने काफी वेट गेन कर लिया था लेकिन अब वज़न घटाकर उन्होने भी फैंस को चौंका दिया है।

आलिया भट्ट - आलिया भट्ट बेहद ही फिट है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब आलिया का वेट ज्यादा था। कभी आलिया 68 किलो की हुआ करती थीं और बॉलीवुड में एंट्री से पहले उन्होने 16 किलो वज़न कम किया था।

अर्जुन कपूर - अर्जुन कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन वाकई में सभी को चौंकाने वाला है। कभी उनका वजन 140 किलो तक था। लेकिन उन्होंने फिर बेहद मेहनत कर के अपना वजन कम किया।

सारा अली खान - सारा अली खान पहले बेहद मोटी थी और उन्हें फ़ास्ट फ़ूड खाना बेहद पसंद था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्हें पीसीओडी की समस्या भी थी जिसके कारण उनका वज़न बढ़ा लेकिन केदारनाथ की शूटिंग से पहले सारा ने काफी वज़न कम किया था। आज वे एकदम फिट हैं।

सोनाक्षी सिन्हा - सोनाक्षी ने बॉलीवुड की दुनिया में फिल्म दबंग से एंट्री ली थी। लेकिन सोनाक्षी हमेशा से इतनी फिट नहीं थी। पहले उनका वजन काफी ज्यादा था। हाल ही में सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है जिनमें उन्होंने और भी अधिक वेट कम कर लिया है।

Related News