इंटरनेट डेस्क। हम सभी हमारे स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते है। आज के समय में कैंसर जैसी कई बीमारियां होने लगी है जिनका इलाज बहु ही मुश्किल है। केवल हम ही नही बॉलीवुड के सितारे भी कैंसर जैसी बीमारियों से पीडि़त है। हालांकि वो अपने आपको फिट और स्वस्थ रखने के लिए बहुत प्रयास करते हैं। लेकिन उसके बाद भी कुछ सेलिब्रिटी बड़ी बीमारियों से गुजर चुके है।

आज हम आपको बॉलीवुड की उन हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गंभीर बीमारियों से गुजर चुके हैं।

1. मनीषा कोइराला
अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपने फिल्मी कैरियर में कई हिट दिए हैं। 2012 में उन्हें कैंसर के बारे में पता चला था जिसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में इलाज करवाया और बहुत ही हिम्मत से कैंसर से लड़ाई की और इससे जीत गई। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

2. लिसा रे
भारत की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और फैशन मॉडल लिसा को 2009 में कैंसर के गंभीर रूप से माइलोमा के बारे में पता चला। यह एक गंभीर स्वास्थ्य जटिलता है जो प्लाज्मा कोशिकाओं को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। समय पर इसके बारे में पता चलने और इलाज की वजह से वो ठीक हो गई। अब वह एक स्वस्थ जीवन जी रही है।

3. सैफ अली खान
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को 2007 में मामूली दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। इसके साथ ही वह मायोकार्डियल इंफ्राक्शन, एक वंशानुगत बीमारी से भी पीडि़त है।

4. धर्मेंद्र
'शोले' के वीरू धर्मेंद्र, बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली और सफल वरिष्ठ अभिनेताओं में से एक हैं। केवल कुछ लोग जानते हैं कि भारत के सबसे अच्छे दिखने वाले लोकप्रिय स्टार 20 वर्षों तक डिप्रेशन से लड़ चुक है।

5. रजनीकांत
साउथ के मेगास्टार रजनीकांत 2011 में एमेसिस से पीडि़त थे। इसके साथ ही इन्हें ब्रोंकाइटिस से गुजरना पड़ा था और उसकी वजह से उन्हें कुछ दिन आईसीयू में बिताने पड़े थे। वह इलाज के लिए सिंगापुर गए थे।

Related News