बॉलीवुड डेस्क। इन दिनों पूरे विश्व में यही चर्चा गर्म हैं की तालिबान ने लगभग 20 साल बाद एक बार फिर से अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है जब से अमेरिका ने अपने सैनिकों को अफगानिस्तान से बुलाया तब से लगातर तालीबान के लड़को ने अफगानिस्तान के ज्यादातर राज्यों पर अपना कब्जा कर लिया है और कल तो अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर भी अपना अधिकार जमा लिया है।

जिसके बाद से अफगानिस्तान की महिलाओं को लेकर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपनी चिंता व्यक्त ही है बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट लिखा कि-, 'जब एक तरफ पूरी दुनिया में महिलाएं समान वेतन के लिए लड़ रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान में महिलाओं को बेचा जा रहा है। वहां महिलाएं खुद वेतन बन गई हैं। में विश्व के सभी नेताओं से अपील करती हूं कि इसके खिलाफ खड़े हों। महिलाएं भी इंसान हैं।'

तो वहीं अभिनेत्री सोनी राजदान ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब एक देश अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है तब दूसरा देश अपनी स्वतंत्रता खो रहा है...क्या दुनिया है ये।'

Related News