हर साल एक के बाद एक कई शानदार फिल्में रिलीज होती है। इनमे से कई फिल्में दमदार कमाई करती है तो कुछ की परफॉर्मेंस एवरेज रहती है। आज हम आपको उन 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि साल 2019 में रिलीज होगी और 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है।

1. भारत:- इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान के अलग होने के दौरान की कहानी है। फिल्म में लीड रोल में सलमान खान, कैटरीना कैफ, तब्बू आदि है। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास ने किया है। जिस हिसाब से इस फिल्म का टीजर है उसे देख कर कहा जा सकता है कि फिल्म 500 करोड़ से ज्यादा कमा सकती है।

2. तानाजी द अनसंग वॉरियर:- ओम रॉउट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुनील शेट्टी, अजय देवगन, सैफ अली खान, काजोल जैसे कई बड़े सितारों मौजूद हैं। यह फिल्म सत्रहवीं सदी के शिवाजी महाराज के सेनापति तानाजी मालुसरे पर आधारित है और फिल्म 500 करोड़ से अधिक की ताड़बतोड़ कमाई कर सकती है।

3. साहो:- साहो फिल्म का बजट 300 करोड़ है। यह एक साउथ एक्शन थ्रिलर फिल्म है और इतने बड़े बजट के साथ इस फिल्म को हॉलीवुड लेवल पर शूट किया गया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, प्रभास, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ है। ये फिल्म भी 500 करोड़ से अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।

4. महावीर कर्ण:- यह फिल्म महाभारत के पावरफुल कैरेक्टर कर्ण की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म के डायरेक्टर आर एस वामसी हैं। विक्रम इसमें कर्ण का किरदार निभा रहे है। इस फिल्म में कई शानदार स्पेशल इफ़ेक्ट देखने को मिलेंगे। यह भी 300 करोड़ के बजट में बनने वाली फिल्म है। क्रि क्रिसमस पर रिलीज होगी इसलिए यह 500 करोड़ से ज्यादा कमा सकती है।

5. ब्रह्मास्त्र:- ब्रह्मास्त्र फिल्म भी काफी चर्चा में है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन,आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अक्किनेनी नागार्जुन जैसे बड़े कलाकार हैं। धर्मा प्रोडक्शन के अंडर बन रही यह फिल्म भी 500 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

Related News