इंटरनेट डेस्क। 26 जून को बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर अर्जुन कपूर का बर्थडे का था। उन्होनें मंगलवार को अपना 33वां बर्थडे सेलीब्रेट किया। इस बार अर्जुन कपूर ने अपने जन्मदिन पर कोई खास कार्यक्रम नहीं रखा। शायद श्रीदेवी की मौत का सदमा उन्हें काफी गहरा लगा है। उससे अभी तक वो उभर नहीं पाए हैं। इसलिए उन्होनें इस बार अपने जन्मदिन पर घर के बाहर ही केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। अपने सौतेले भाई के जन्मदिन पर जाह्नवी कपूर ने रात 12 बजे उनके घर पहुंचकर उन्हें सप्राइज दिया। इस दौरान उनके साथ पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर भी उनके साथ आए थे।श्रीदेवी के निधन के बाद भाई-बहन का प्यार बढ़ गया है। दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं। अर्जुन अपनी सौतेली बहनों खुशी और जाह्नवी की काफी केयर कर रहे हैं। इस बार अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी के निधन के चलते कोई बड़ा सेलिब्रेशन नहीं किया। इससे पहले जाह्नवी कपूर का बर्थडे भी बड़े स्तर पर नहीं मनाया गया। बिल्कुल साधारण तरीके से उन्होनें अपना जन्मदिन मनाया। अर्जुन कपूर बोनी कपूर और मोना शूरी कपूर के बेटे हैं। अर्जुन कपूर ने घर के बाहर अपने कुछ फैंस और मीडिया के साथ केक काटा। साथ ही मीडिया को केक खिलाते हुए कुछ पोज भी दिए।इसके अलावा अर्जुन कपूर ने बी टाउन में एक छोटी सी पार्टी रखी जिसमें कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आएं। पार्टी में सिकंदर खेर, मोहित मारवाह, बादशाह, जाह्नवी कपूर और हर्षवर्धन के अलावा वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ पहुंचे थे। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ने 2012 में फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा था। इसके बाद अर्जुन कपूर ‘औरेंगज़ेब’, ‘गुंडे’, ‘टू स्टेट्स’, ‘तेवर’, ‘की एंड का’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘मुबारकां’ में नजर आए। हाल ही में अर्जुन ने ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग पूरी की है। इसमें भी उनके साथ परिणीति चोपड़ा है।

Related News