नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर को पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह संग शादी की। ये शादी दिल्ली के उत्तम नगर के एक गुरुद्वारे में हुई। शादी का पूरा कार्यक्रम एयरोसिटी के होटल जे डब्ल्यू मैरियट में रखा गया। ये शादी काफी धमाकेदार रही।लेकिन आज बात करेंगे नेहा कक्कड़ के पति की सम्पति की,,

रोहनप्रीत सिंह लंबे समय से संगीत उद्योग में काम कर रहे हैं और अपने करियर में कई सफल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा, रोहनप्रीत कई टेलीविजन शो का भी हिस्सा भी रहे हैं। यहाँ जानिये उनकी संपत्ति और उनके करियर के बारे में।


woodgram.com वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहनप्रीत सिंह की कुल संपत्ति लगभग $ 100,000 – $ 1M (USD) है। एक गायक होने के अलावा, रोहनप्रीत सिंह बहुचर्चित गायन रियलिटी शो, राइजिंग स्टार सीजन 2 और सारेगामापा लिल चैंप्स में भी दिखाई दिए हैं। सारेगामापा लिल चैंप्स में, रोहनप्रीत सिंह ने पहला रनर अप स्थान हासिल किया।

Related News