जब भी कोई गाना वायरल हो जाता है तो वो एक ट्रेंड ही बन जाता है। बसपन का प्यार वाले सहदेव का वीडियो वायरल होने किए बाद बादशाह इसका रीमेक भी बना चुके हैं। अब बादशाह का एक और सॉन्ग 'बावला' काफी चर्चा में है। ये गाना बेहद ही वायरल हो रहा है। दर्शक सोशल मीडिया पर इस गाने को गुनगुनाते नजर आ रहे है। इस गीत की खासियत यह है कि इन्हें दो महिलाओं ने मिलकर गाया है।

लोगों को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है और इसकी रील्स भी काफी बन रही है। एक पेज ने गाने की असली सिंगर के बारे में भी बताया है और फोटो शेयर की है और लोग इस महिला को अक्षय कुमार के साथ जोड़ रहे हैं।

दोनो महिलाओं का ‘बावला’ गाना गाते हुए वीडियो काफी तेज़ी से फैल रहा हैं। हालाँकि गाने में दिखने वाली दोनों ही महिलाएं साधारण परिवारों से ताल्लुक रखती हैं लेकिन इन महिलाओं में से एक की शक्ल में लोगों को अक्षय कुमार जैसी लग रही है।

इस वीडियो के सामने आने बाद कुछ लोगों का कहना था की कही अक्षय कुमार महिला के रूप में गाना तो नही गा रहे। वह महिला अक्षय कुमार जैसी दिखती है। विडियो के वायरल होने के बाद से हर कोई सोशल मीडिया पर महिला संग अक्षय कुमार की फोटो एडिट करके मीम्स शेयर कर रहा है।

Related News