एंटरटेनमेंट डेस्क। साल 2022 का 64 वा ग्रैमी अवार्ड का समारोह लास वेगास में आयोजित किया गया, जिसमें दुनिया के कई सिंगर और संगीत इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सम्मानित किया। हम आपको बता दें की पूरी दुनिया के संगीतकरों के साथ-साथ पाकिस्तान को भी पहला ग्रेमी अवार्ड दिया गया। दोस्तों जानकरी के लिए बता दे कि इस अवार्ड शो में ब्रुकलिन में रहने वाली पाकिस्तानी गायिका अरुज आफताब को ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो पाकिस्तान का पहला ग्रैमी पुरस्कार है। बता दें पाकिस्तानी मूल की गायिका अरुज आफताब को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिकल परफॉर्मर्स के लिए ग्रेमी अवार्ड प्रदान किया गया है।

Related News