बॉलीवुड के अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रैलर आज लॉन्च किया जाएगा। फिल्म का ट्रैलर मुंबई में फिल्म के प्रोड्यूसर विजय रत्नाकर गुट्टे , मुख्य भूमिका निभा रहे अनुपम खेर, रचनात्मक निर्माता हंसल मेहता और पूरी स्टार कास्ट मौजूद फिल्म का ट्रैलर लॉन्च करेगी। इस फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे है। अनुपम ने फिल्म के ट्रैलर से पहले अपने पुरे लुक की झलक सोशल मीडिया, ट्विटर पर फोटो पोस्ट की है। फिल्म के ट्रैलर पर लोगो की नज़रे सुबह से टिकी है। इसके प्रोड्यूसर विजय रत्नाकर गुट्टे और रचनात्मक निर्माता हंसल मेहता है।

फिल्म की कहानी पूर्व पीएम के मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। उनकी किताब का नाम द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर - मनमोहन सिंह है। मीडिया सलाहकार संजय बारू ने 2004 से 2008 तक मनमोहन सिंह के साथ काम किया था। इस किताब में संजय ने बताया है कि मनमोहन सिंह ने सोनिया गांधी के सामने घुटने टेक दिए थे।

मनमोहन सिंह ने उनसे कहा था कि "यह गड़बड़ी फैल गई , मुझे स्वीकार करना होगा कि पार्टी अध्यक्ष (सोनिया गांधी) सत्ता का केंद्र हैं , सरकार पार्टी के प्रति जवाबदेह है।"
संजय की इस किताब को लेकर उस समय प्रधानमंत्री कार्यालय ने बोहोत आलोचना की गयी थी। संजय ने बताया कि यह किताब राजनीति से प्रेरित किताब है।


खास बात यह है की फिल्म चुनाव से ठीक पहले आयोजित की जाएगी जिसके कारण काफी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि फिल्म को एक तरह से कांग्रेस पर हमले के लिए एक संदर्भ के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अनुपम खेर के अलावा अक्षय खन्ना भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका में है। बता दे के अक्षय ने फिल्म में संजय बारू की भूमिका निभाई है। संजय बारू पूर्व पीएम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार थे।

अनुपम ने बुधवार को फिल्म के ट्रेलर रिलीज को ट्वीट किया। उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है। अनुपम ने ट्वीट में लिखा - 'दोस्तों इंतजार खत्म हुआ... आपको जानकर खुशी होगी कि 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर कल आप सभी के सामने आ रहा है।'

Related News