करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूल अली खान अपनी क्यूट अदाकाओं से हमेशा सोशल मीडिया में छाए रहते हैं। बता दें कि तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं। फोटोग्राफर्स तैमूर अली खान की एक झलक पाने को बेताब रहते हें। तैमूर अली खान अक्सर नैनी के साथ दिखाई देते हैं।

मीडिया में यह खबर कई बार सामने आ चुकी है कि तैमूल अली खान की नैनी उनकी देखभाल करने तथा सुरक्षित रखने के लिए मोटी रकम वसूल करती हैं। हाल में ही एक चैट शो के दौरान तैमूर अली खान की मां करीना कपूर खान ने इस बात का खुलासा किया है।

तैमूर अली खान को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए करीना कपूर ने कहा कि सबसे जरूरी है आपके बच्चे का खुश रहना, अगर बच्चा खुश है तथा सुरक्षित हाथों में हैं तो यह मायने नहीं रखती है कि आप कितनी सैलरी देते हैं। हांलाकि करीना कपूर खान ने तैमूर अली खान की देखभाल करने वाली नैनी की सैलरी का खुलासा नहीं किया।

मीडिया खबरों की मानें तो तैमूर अली खान की देखभाल करने वाली नैनी करीब 1.50 लाख रुपए से ज्यादा फीस लेती है। हांलाकि इस फीस को लेकर करीना कपूर खान अथवा सैफ अली खान ने कभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर करीना कपूर अपने बेटे तैमूर को लेकर कई बार ट्रोल की जा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर करीना कपूर को खराब मां के नाम से ट्रोल किया गया। बता दें कि करीना कपूर जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज में नजर आने वाली हैं।

Related News