सुशांत सिंह राजपूत मामले में पिछले दिनों एक मिस्ट्री गर्ल को लेकर खूब चर्चा हुई। इस लड़की का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में लड़की एक काले रंग के बैग के साथ सुशांत के फ्लैट की तरफ जाते हुए नजर आई थी। इस लड़की को लेकर अलग-अलग तरह की कहानियां सामने आईं। कहा ये भी गया कि ये लड़की कोई और नहीं बल्कि रिया चक्रवर्ती की सहेली और फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर हैं।

लेकिन अब खुद शिबानी ने सामने आकर सच बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'ये मैं नहीं हूं और ये सिमोन भी नहीं है। शक करने से पहले कृपया फैक्ट चैक कर लें। ये सुशांत सिंह राजपूत की पीआर पर्सन और असिस्टेंट राधिका निहलानी हैं। फेक न्यूज को फैलाना बंद करें। बहुत हो गया। मेरी खामोशी आपको इस बात की इजाजत नहीं देती है कि आप झूठ और घृणा ना फैलाएं।'

इस सच के बाद सुशांत के पारिवारिक वकील विकास सिंह ने कहा था कि अगर को व्यक्ति घर से कुछ लेकर जा रहा है तो यह संदिग्ध है। अगर वह किसी लड़की से बात कर रहा है और फिर वह गायब हो जाती है, तो यह बहुत ही संदिग्ध है। लड़की की पहचान का पता लगाना होगा।

Related News