बॉलीवुड की रोजाना की चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और नीचे दिए लाइक के बटन पर क्लिक करे। हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगे, कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड के सितारे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों अपनी शादी की खबरों की वजह से सुर्खियों में छाए हुए है। हाल ही में बॉलीवुड के लिए बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी की घोषणा कर दी है। हालांकि काफी समय से इंटरनेट पर दीपिका और रणवीर की शाद की खबरें राउंड कर रही थी लेकिन दोनों ने पहले शादी की खबरों पर पुष्टि नही की थी।



दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 21 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की पुष्टि की। 14 नवंबर और 15 नवंबर को इटली में शादी करने वाले है। लेकिन क्या आप जानते है कि दीपिका और रणवीर ने शादी के लिए 15 नवंबर की तारीख का ही क्यों चुना? चलिए आपको बताते है दीपिका-रणवीर के लिए 15 नवंबर की तारीख क्यों महत्वपूर्ण है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि15 नवंबर की तारीख इस कपल के लिए एक बहुत ही स्पेशल तारीख है क्योंकि इस दिन 2013 में उनकी पहली फिल्म गोलियों की रासलीला राम लीला रिलीज हुईं थी।


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लवस्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियोंं की रासलीला राम-लीला' के सेट पर शुरू हुई थी। से दोनों के बची में प्यार शुरू हुआ और बढऩे लगा। इसके बाद दोनों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी और उसके बाद पद्मावत में साथ में काम किया। दोनों की जोड़ी को ऑन और ऑफ दोनों की स्क्रीन पर उनके फैंस काफी पसंद करते है।

रणवीर के साथ एक इवेंट के दौरान दीपिका ने कहा था कि "जब हम एक दूसरे के साथ होते हैं, हमें किसी और चीज की ज़रूरत नहीं होती है। हम एक-दूसरे की मौजूदगी में अच्छा महसूस करते हैं। कभी-कभी हम बाते करते है, लेकिन कई बार हम साथ में खामोश बैठते है। हम साथ में बहुत ही अच्छा समय बिताते है। "

Related News