एंटरटेनमेंट डेस्क। श्रद्धा कपूर आज बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री है। हम आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी है। श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म आशिकी 2 से की थी, जो एक बड़ी और सुपरहिट फिल्म रही थी। श्रद्धा अपनी निजी सुरक्षा के लिए अपना पर्सनल बॉडीगार्ड रखती है, जो सामाजिक समारोह और इवेंट में साए की तरह उनके साथ रहते हैं और उनकी सुरक्षा करते हैं।
जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के बॉडीगार्ड का नाम अतुल कांबले हैं। श्रद्धा कपूर अपने बॉडीगार्ड को अपने परिवार का ही एक हिस्सा मानती है, अतुल के जन्मदिन पर श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी।हम आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने बॉडीगार्ड अतुल को सैलरी के तौर पर हर साल 95 लाख रुपए देती है, जो एक मोटी रकम है।

Related News