शाहरुख खान-गौरी खान के मन्नत में ख़ुशी का समय है। शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान 25 दिनों तक आर्थर रोड जेल में बंद रहने के बाद घर लौट आए हैं। पिछले कुछ हफ़्ते किंग खान और उनके परिवार के लिए बहुत थका देने वाले और तनावपूर्ण रहे हैं। मन्नत में काफी समय से निराशा छाई हुई थी। कहा जा रहा है कि शाहरुख और गौरी ने अपने शुभचिंतकों और दोस्तों से कहा है कि मन्नत ना आएं। लेकिन अब उन्होंने मन्नत के दरवाजे सभी के लिए फिर से खोल दिए हैं। आखिर अब मन्नत में जश्न का समय है। हालांकि, अब एकअंदरूनी सूत्र ने दावा किया है है कि शाहरुख और गौरी आर्यन को सुरक्षित रखने और मीडिया से दूर रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। आर्यन के लिए पिछले कुछ सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण रहे हैं और वे उसे राहत देना चाहते हैं।

आर्यन खान अब जमानत पर बाहर हैं। इसका मतलब है कि आर्यन को बिना अनुमति के ग्रेटर मुंबई से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। भारत से बाहर जाने की तो बात ही नहीं है। उन्हें अपना पासपोर्ट विशेष अदालत में जमा करना था। अब, पता चला है कि आर्यन दीवाली के त्यौहार के बाद मन्नत से दूर रहेंगे। एक सूत्र ने हमें बताया कि आर्यन फिलहाल अपने अलीबाग फार्महाउस में ही रहेगा। शाहरुख खान अलीबाग में एक भव्य संपत्ति के मालिक हैं और सूत्र ने कहा कि पठान अभिनेता चाहते हैं किआर्यन कुछ समय के लिए वहां रहे।

इसके अलावा, बॉलीवुड के बादशाह के दिसंबर में काम पर लौटने की उम्मीद है। उनके पास सिद्धार्थ आनंद की पठान के साथ एटली की फिल्म पाइपलाइन में है। साथ ही सुहाना खान के जल्द ही मुंबई आने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि वह अपने पूरे परिवार के साथ दिवाली मनाएंगी। दिवाली के बाद पूरा परिवार आर्यन के साथ कुछ दिनों के लिए अलीबाग जाएगा। जहां शाहरुख खान अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं को फिर से शुरू करेंगे, वहीं मम्मी गौरी, अबराम आर्यन के साथ रहेंगी।

Related News