इंटरनेट डेस्क| करीब एक दशक बाद फिर से एकता कपूर का मोस्ट पॉपुलर टीवी शो कसौटी जिंदगी की छोटे पर्दे पर लौट रहा है। इस शो का टीजर जारी किया जा चुका है। फिर से अनुराग कश्यप और प्रेरणा की प्रेम कहानी दर्शकों को दिखाई जाएगी। लेकिन इस बार प्रेरणा के रोल में एरिका फर्नाडींस होगी। हाल ही में एरिका फर्नांडिस का लुक रिवील हो चुका है। यह शो काफी पॉपुलर रहा है। इसमें अनुराग और प्रेरणा की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। इसलिए जैसे ही इस शो की वापसी की खबरें आई तो प्रेरणा को देखने के लिए फैंस में उत्साह नजर आ रहा है। लोगों के रिएक्शन की तो उन्हें नई प्रेरणा काफी पसंद आ रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों के लगातार कमेंट आ रहे है कि उन्हें यह टीजर बहुत अच्छा लगा। इसमें अनुराग और प्रेरणा का गॉर्जियस लुक भी उनके मन को भा गया है। दर्शकों के एक्साइटमेंट को देखकर तो लगता है कि यह शो फिर से धमाल मचाने वाला है। इस शो की टीआरपी भी अच्छी होगी। फिल्म में अनुराग के रोल के लिए पार्थ समथान को ही फाइनल किया गया है। वहीं कोमोलिका के किरदार के लिए ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हिना खान का नाम सामने आ रहा है।

आपको बता दें कि प्रेरणा का रोल करने वाली एरिका फर्नाडींस मिस इंडिया रह चुकी है। इस शो से पहले वह सोनी टीवी के फेमस शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में भी काम कर चुकी है। इस शो में एरिका की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसमें वे सोनाक्षी के रोल में नजर आई थी। एरिका के काम को देखते हुए ही एकता कपूर ने नई 'प्रेरणा' के रोल के लिए एरिका को सलेक्ट किया। एरिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। उनके जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस समय एरिका का यूट्यूब चैनल भी फीमेल फैंस के बीच खासा लोकप्रिय है, जहां एरिका लोगों को ब्यूटी टिप्स देती रहती है।

Related News