हरियाणवी डांसर सपना चौधरी काफी मुश्किलों में है। उन्हें दिल्ली पुलिस के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सिंगर-डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में उनके खिलाफ धोखाधड़ी की केस में FIR दर्ज किया गया है। यह मामला किसकी शिकायत पर दर्ज किया गया है? इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने मीडिया को नहीं दी है।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले 5 लोगों ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पीड़ितों के अनुसार डांस प्रोग्राम करने के लिए सपना ने लाखों रुपये लिए, लेकिन वो इवेंट में आई नहीं। अब तक सपना कुल मिलाकर 6 करोड़ रुपये ले चुकी है। सपना चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कराने वालों में 3 लोग दिल्ली के हैं, जबकि 2 हरियाणा से हैं।

शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना चौधरी पर अग्रीमेंट तोड़ने और कर्मचारी की मिलीभगत से कंपनी के क्लाइंट्स को चुराने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना, उनकी मां, उनके भाई-भाभी और बहन पर 50 लाख रुपयों से भी ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

सपना चौधरी ने पिछले साल 24 जनवरी को हरियाणवी सिंगर और मॉडल वीर साहू के साथ कोर्ट मैरिज की थी। पिछले महीने उन्होंने अपने पति और बच्चे के साथ बेहद सादे माहौल में शादी की सालगिरह का जश्न भी मनाया था।


Related News